Monday, 27 August 2018

current affairs 20 -25 agust 2018

केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने जेईई (एडवांस्ड) में सुधार के लिए इनकी अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति के गठन का प्रस्ताव प्रस्तुत किया – भास्कर राममूर्ति 

•    वह देश जिसने केरल को बाढ़ आपदा राहत के तौर पर 700 करोड़ रुपए की मदद देने की पेशकश की है - संयुक्त अरब अमीरात

•    इन्हें हाल ही में कांग्रेस पार्टी का नया कोषाध्यक्ष बनाया गया है – अहमद पटेल

•    वह भारतीय महिला पहलवान जिसने एशियाई खेलों के 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता – विनेश फोगट

•    वह भारतीय निशानेबाज जिसने 10 मीटर एयर राइफल पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता – सौरभ चौधरी

•    इन्हें हाल ही में कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में नियुक्त किया गया है – प्रोफेसर नीलिमा सिंह

•    वह चुनाव जिसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने नोटा का प्रयोग नहीं किये जाने का आदेश सुनाया – राज्यसभा चुनाव

•    वह स्थान जहां नशाखोरी के खिलाफ संयुक्त सचिवालय बनाये जाने का निर्णय लिया गया – पंचकूला

•    वह देश जहां सुषमा स्वराज ने पाणिनि भाषा प्रयोगशाला का उद्घाटन किया है – मॉरीशस

•    तुर्की की मुद्रा का नाम जिसमें भारी गिरावट के कारण विश्वभर की अर्थव्यवस्था प्रभावित होने के संकेत जारी किये जा रहे हैं – लीरा

•    वह देश जिसके नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री ने अधिकारिक आवास को यूनिवर्सिटी में बदलने का निर्णय लिया है - पाकिस्तान

•    पाकिस्तान के किस स्थान पर चीन द्वारा शहर बसाए जाने की घोषणा की गई है - ग्वादर
•    केंद्र सरकार ने 8 फरवरी 2019 से शहरी इलाकों में रात 9 बजे और ग्रामीण इलाकों में शाम जितने बजे तक एटीएम में पैसा भरने का निर्देश दिया है-6 बजे
•    मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने 11वें विश्व हिंदी सम्मेलन में अपने देश के जिस टावर का नाम 'अटल बिहारी वाजपेयी टावर' रखने की घोषणा की- साइबर टावर
•    जिस राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर 5-5 लाख रुपये के 3 पुरस्कार देने की घोषणा की है- मध्य प्रदेश

•    संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के जिस पूर्व महासचिव और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता का 80 साल की उम्र में हाल ही में निधन हो गया- कोफी अन्नान

•    वह स्थान जहां भारत की पहली पार्किंग अथॉरिटी बनाई जाएगी – मुंबई

•    वह राज्य जहां अभयम-181’ नामक मोबाइल एप लांच किया गया है – गुजरात

•    वह स्थान जहां अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियाँ उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य द्वारा गंगा में प्रवाहित की गईं – हार की पौड़ी

•    वह खिलाड़ी जिसने एशियाई खेल 2018 के पहले दिन स्वर्ण पदक अर्जित किया है – बजरंग पूनिया

•    हाल ही में किये गये शोध के अनुसार इस क्षेत्र की बर्फ पिघलने से भारत में मॉनसून प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की गई है – आर्कटिक

•    वह क्रिकेटर जिसने अपने डेब्यू टेस्ट मैच में पांच कैच लेकर रिकॉर्ड बनाया है – ऋषभ पंत

•    वह अन्तरिक्ष एजेंसी जिसने भारत के चंद्रयान-1 द्वारा भेजे गये आंकड़ो के आधार पर चंद्रमा पर बर्फ होने की पुष्टि की है – नासा

•    इन्हें हाल ही में जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है – सत्यपाल मलिक

•    बीजेपी के वरिष्ठ नेता जिन्हें बिहार का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है - लालजी टंडन

•    वह राज्य जिसने सभी धर्मों के धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी पर उम्रकैद की सज़ा का प्रावधान किया – पंजाब

•    आम आदमी पार्टी से इस नेता ने हाल ही में इस्तीफा दिया – आशीष खेतान

•    महिला शूटर जिसने एशियाई खेलों के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में भारत को गोल्ड मेडल जिताया - राही सरनोबत

•    जिस पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता का 22 अगस्त 2018 को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित प्राइमस अस्पताल में निधन हो गया- गुरुदास कामत

•    तमिलनाडु होटल संघ ने खाना पैक कराने के लिए अपने बर्तन और बैग लाने वाले ग्राहकों को बिल में जितने प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है-5%

•    अंतर्राष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने जिस अफ्रीकी देश में 4,300 से 5,000 वर्ष पुराने कब्रिस्तान 'लोथागम नॉर्थ पिलर साइट' का पता लगाया है जिसे इस क्षेत्र का शुरुआती और बड़ा कब्रिस्तान बताया जा रहा है- केन्या

•    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21 अगस्त 2018 को बीजेपी नेता और पूर्व सांसद लालजी टंडन को जिस राज्य का राज्यपाल नियुक्त कर दिया हैं- बिहार

•    जिस राज्य सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की याद में 289 किमी लंबे चार लेन राजमार्ग बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का नाम 'अटल पथ' रखने का फैसला किया है- उत्तर प्रदेश सरकार

•    जिस पूर्व सेना प्रमुख को 17 अगस्त 2018 को अमेरिका के 'लीजन ऑफ मेरिट' सम्मान से सम्मानित किया गया है- दलबीर सिंह सुहाग
•    भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक ने जितने प्रोटीन बायोमार्कर की पहचान की है जिससे आसानी से इंफ्लेमेटरी बाउल डिज़ीज़ (आईबीडी) का पता लगाया जा सकता है-50

•    केरल को बाढ़ से उबारने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की सरकार ने जितने करोड़ रुपये की मदद के प्रस्ताव को केंद्र सरकार ठुकरा सकती है-700 करोड़ रुपये

•    अमेरिकी संस्था 'पॉपुलेशन रेफरेंस ब्यूरो' के अध्ययन के मुताबिक, भारत जिस वर्ष में दुनिया में सर्वाधिक आबादी वाला देश हो सकता है- वर्ष 2050

•    अफगानिस्तान और अमेरिका 04 सितंबर 2018 को जिस देश की अगुआई में आतंकी संगठन तालिबान के साथ होने वाली शांति वार्ता में शामिल नहीं होंगे- रूस

•    विनेश फोगाट ने एशियाई खेलों में जो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास बनाया है- स्वर्ण पदक

•    जिस भारतीय शूटर ने 20 अगस्त 2018 को इंडोनेशिया के जकार्ता एशियाई खेलों 2018 में पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता- दीपक कुमार

•    सीबीएसई ने 2020 से इस कक्षा के एग्ज़ाम पैटर्न में बदलाव किये जाने की घोषणा की है: बोर्ड एग्जाम

•    ईरान द्वारा निर्मित पहले स्वदेशी लड़ाकू विमान का नाम है – कौसर

•    भारत के वरिष्ठ पत्रकार एवं सिंडिकेट नाम से कॉलम लिखने के लिए प्रसिद्ध लेखक का नाम जिनका हाल ही में निधन हो गया – कुलदीप नैयर

•    वह दक्षिण अमेरिकी देश जिसके तेल निर्यात पर अमेरिका द्वारा प्रतिबन्ध लगाए जाने पर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है – वेनेजुएला

•    भारत के किस 15 वर्षीय खिलाड़ी जिसने निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक जीता है – शार्दुल विहान

•    अंकिता रैना ने इस खेल में एशियाई गेम्स के पांचवें दिन कांस्य पदक जीता है – टेनिस

•    नीति आयोग ने 23 अगस्त 2018 को भारतीय हिमालयन क्षेत्र में निरंतर विकास पर विषय संबंधी जितने रिपोर्टों की शुरूआत की हैं- पांच

•    फोर्ब्स की सूची (2018) के मुताबिक, जिस अभिनेता ने सर्वाधिक कमाई करने वाले भारतीय अभिनेताओं की सूची में 2 वर्षों से शीर्ष पर रहे शाहरुख खान को पछाड़ दिया है- अक्षय कुमार

•    जिस राज्य सरकार ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने की घोषणा की- राजस्थान

•    अमेरिकी रेटिंग एजेंसी मूडीज़ के अनुसार वर्ष 2018 और 2019 में भारत की आर्थिक वृद्धि दर जितने प्रतिशत रहने का अनुमान है-7.5%

•    जिस भारतीय महिला तेज़ गेंदबाज़ ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने का घोषणा कर दिया हैं- झूलन गोस्वामी

•    राही सरनोबत ने एशियाई खेल 2018 में 25 मीटर पिस्टल इवेंट में जो पदक जीता हैं- स्वर्ण पदक

•    वह भारतीय कंपनी जिसका मार्केट कैप पहली बार 8 लाख करोड़ रुपये के पार हो गया है – रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड

•    ऑस्ट्रेलिया के वित्तमंत्री जिन्हें देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है और जो मैलकम टर्नबुल का स्थान लेंगे - स्कॉट मॉरिसन

•    सुप्रीम कोर्ट ने द्वारा जारी निर्देश में घरेलू झगड़े, दहेज हत्या के मामले में इस व्यक्ति के रिश्तेदारों को पुख्ता सबूत बिना नामजद नहीं किया जाना चाहिए – पति

•    वह देश जिसके साथ भारत की सेना की हॉटलाइन स्थापित किये जाने को लेकर सहमति व्यक्त की गई – चीन

•    टेस्ट क्रिकेट रैंकिंग में बल्लेजाबी में इस खिलाड़ी को टॉप स्थान हासिल हुआ है: विराट कोहली

Sunday, 26 August 2018

curremt affaor 26 august 2018

खो-खो को एशियाई ओलंपिक परिषद की मान्यता* 


हाल ही में एशियाई ओलंपिक परिषद (ओसीए) ने भारत के पारंपरिक खेल खो-खो को मान्यता प्रदान की है. इस निर्णय के प्रभाव में आने के बाद खो-खो को एशियन इंडोर गेम्स में प्रदर्शनी खेल के तौर पर शामिल किया जाएगा|

एशियाई ओलंपिक परिषद

यह एशिया में खेलों की सर्वोच्च संस्था है और एशिया के 45 देशों की राष्ट्रीय ओलंपिक समितियाँ इसकी सदस्य हैं|

इसका मुख्यालय कुवैत में है|

इसके वर्तमान अध्यक्ष शेख फहद अल-सबा हैं|

खो-खो मैदानी खेलों के सबसे प्राचीनतम रूपों में से एक है जिसका शुरुआत प्रागैतिहासिक भारत में हुई मानी जाती है। मुख्य रूप से आत्मरक्षा, आक्रमण व प्रत्याक्रमण के कौशल को विकसित करने के लिए इसकी खोज हुई थी।


सन् 1914 में डेक्कन जिमखाना पूना द्वारा इस खेल में प्रारंभिक नियमों का प्रतिपादन किया गया था। ऐसी मान्यता है कि इसकी उत्पत्ति महाराष्ट्र से हुई|


*विश्व बैंक ने विश्व का पहला ब्लॉकचेन बॉण्ड लॉन्च किया*



विश्व बैंक ने डिजिटल अर्थव्यवस्था की दुनिया में सबसे क्रांतिकारी कदम उठाते हुए पहली बार ब्लॉकचेन जारी किये हैं।

 पब्लिक के लिये जारी होने वाला यह अपनी तरह का पहला बॉण्ड है, जिसका पूरा संचालन ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित होगा।

योजना का प्रबंधन करने वाले कॉमनवेल्थ बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक इन बॉण्ड को दो वर्षों के लिये जारी किया जाएगा।
विश्व बैंक ने इस डिजिटल बॉण्ड को बॉन्डी नाम दिया है।


 क्रिप्टोकरेंसी (बिटकॉइन) की तरह होगी ब्लॉकचेन बॉण्ड तकनीक

ब्लॉकचेन बॉण्ड की तकनीक काफी हद तक क्रिप्टोकरेंसी (बिटकॉइन) से मिलती जुलती है ।


लेकिन ऑस्ट्रेलिया के केंद्रीय बैंक की मदद से जारी होने वाला ब्लॉकचेन बॉण्ड बाकायदा असली मुद्रा ऑस्ट्रेलियन डॉलर का होगा।
पूरी तरह विकसित वित्तीय ढ़ाँचे वाले ऑस्ट्रेलियाई बाज़ार में इस बॉण्ड का परीक्षण सबसे मुफीद माना जा रहा है।


यहाँ विदेशी निवेशक पैसे लगाने में सहज भी महसूस करते हैं और ऑस्ट्रेलियन डॉलर में खरीद-फरोख्त पर भरोसा भी रखते हैं, जो दुनिया की सबसे ज़्यादा व्यापार की जाने वाली करेंसी में से एक है।


वैसे तो इस बॉण्ड को ब्लॉकचेन तकनीक पर जारी किया गया है, लेकिन इसके लिये भुगतान अभी चल रहे स्विफ्ट सिस्टम से भी किया जा सकता है।


*निजी केमिस्ट को ऑक्सीटोसिन की बिक्री की अनुमति*

हाल ही में केंद्र सरकार ने निजी खुदरा रासायनविदों अथार्त प्राइवेट केमिस्ट्री को 1 सितंबर से ऑक्सीटोसिन बेचने की अनुमति दे दी है।

👉 ध्यातव्य है कि 27 अप्रैल 2018 को जारी एक अधिसूचना में कहा गया था कि 1 जुलाई से प्राइवेट केमिस्ट ऑक्सीटोसिन की बिक्री नहीं कर सकेंगे परंतु ऑक्सीटोसिन की आपूर्ति में आ रही कमी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इस प्रतिबंध के क्रियान्वयन की तारीख को 1 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था।

ऑक्सीटोसिन

👉 ऑक्सीटोसिन एक हार्मोन है जो मस्तिष्क में अवस्थित पिट्यूटरी ग्रंथि से स्त्रावित होता है।

👉 मनुष्य में व्यवहार पर पड़ने वाले प्रभाव के कारण ऑक्सीटोसिन को Love हार्मोन व Joy  हार्मोन आदि नामों से भी जाना जाता है।

👉 गर्भवती महिलाओं के प्रसवोत्तर रक्तस्त्राव (postpartum hemorrhage - PPH) की रोकथाम और इलाज के लिए ऑक्सीटोसिन दी जाती है विश्व स्वास्थ संगठन द्वारा प्रदत जानकारी के अनुसार यह दुनिया भर में मातृ मृत्यु  दर का प्रमुख कारण होती है।

👉 डब्ल्यूएचओ के अनुसार दुनिया भर में मातृ मृत्यु के लगभग 35% के लिए यही पीपीएच जिम्मेदार होता है

Friday, 24 August 2018

SOUND IMPORTANT QUESTIONS BY EXCELLENT COACHING

SOUND IMPORTANT QUESTIONS BY EXCELLENT COACHING CLASSES , GANERI 



ध्वनि तरंगों की प्रकृति होती है ---  अनुदैधर्य

 0°c  पर  ध्वनि की चाल होती है --- 332 m/s

 अवश्रव्य तरंगों की आवृत्ति होती है  --- 20 HZ से कम

 पराश्रव्य तरंगों की आवृत्ति होती है --- 20 KHZ  से अधिक

 पराश्रव्य तरंगें मनुष्य द्वारा नहीं सुनी जा सकती

 पराश्रव्य तरंगों को सबसे पहले किसने सिटी बजाकर उत्पन्न किया था --- गाल्टन ने

 शिकार , परभक्षियों या बाधाओं का पता लगाने के लिए चमगादड़ अथवा डॉल्फिन किस परिघटना का प्रयोग करते हैं --- प्रतिध्वनि का निर्धारण

 कीड़ों तथा हानि पहुंचाने वाले तत्वों को घरों से दूर भगाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है --  अल्ट्रासोनिक तरंग

 ध्वनि का तारत्व किस पर निर्भर करता है ---  आवृत्ति

 विमानों के आंतरिक भागों की सफाई में किसका उपयोग किया जाता है --- पराश्रव्य तरंग

 20 HZ  से 20 KHZ होटल बारंबारता की ध्वनि क्या कहलाती है --- श्रव्य या ओडिबल ध्वनि


 चंद्रमा पर धरातल से दूर विस्फोट सुनाई नहीं पड़ता ---  वायुमंडल की अनुपस्थिति के कारण

 चमगादड़ अंधेरे में उड़ सकती है  --- क्योंकि वह अति तीव्र ध्वनि तरंगें पैदा करती है जो उसका नियंत्रण करती है

 वायु में ध्वनि की चाल 332 मीटर प्रति सेकंड होते है यदि दाम बढ़ाकर दोगुना कर दिया जाए तो ध्वनि की चाल होगी  --- 332 मीटर / सेकंड

 ध्वनि सबसे तेज यात्रा करती है ---   स्टील में

 बादलों की बिजली की चमक के काफी समय बाद बादलों की गर्जन सुनाई देती है इसका कारण है  ---     प्रकाश की चाल ध्वनि की चाल से अधिक होती है



 किस माध्यम में ध्वनि सबसे तेज चलती है ---  ठोस

 ध्वनि का वेग भिन्न भिन्न माध्यमों में भिन्न भिन्न होता है

 वायु में ध्वनि का वेग तापमान के घटने के साथ घटता है

 पराध्वनिक विमान उड़ते हैं --  ध्वनि की चाल से अधिक चाल से

 वस्तु के वेग तथा उसी माध्यम में एवं उनकी परिस्थितियों में ध्वनि के वेग के अनुपात को कहते हैं --  मेक संख्या

 मेक संख्या  का प्रयोग वेग से संबंधित में किया  जाता है  ---  वायुयान के


साधारण बातचीत की ध्वनि की तीव्रता --- 30 - 40 डेसीबल

 ध्वनि का ध्वनि प्रदूषण मापा जाता है ---  डेसीबल में

 ध्वनि की वह विशेषता जो एक मादा ध्वनि को नर ध्वनि से भी न करती है क्या कहलाती है --  तारत्व

 ध्वनि के किस लक्षण के कारण कोई ध्वनि मोटी या पतली होती है --- तारत्व

 पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की आवाज अधिकतम होती है क्योंकि ---  महिलाओं की आवाज का तारत्व अधिक होता है



 यदि सितार और बांसुरी पर एक ही स्वर बजाया जाए तो उनसे उत्पन्न ध्वनि का भेद किसके किस अंतर के कारण होता है  --- केवल ध्वनि गुणता

 ध्वनि तीव्रता की डेसिबल में वह अधिकतम सीमा जिसके ऊपर व्यक्ति सुन नहीं सकता  --- 95 डेसीबल

 नज़दीक आती रेलगाड़ी की सीटी की आवाज बढ़ती जाती है और जब कि दूर जाने वाली रेलगाड़ी के लिए यह घटती जाती है यह घटना उदाहरण है  --- डॉप्लर प्रभाव का

 एक अंतरिक्ष यात्री अपने सहपाठी को चंद्रमा की सतह पर सुन नहीं सकता ---  ध्वनि प्रचारित करने के लिए माध्यम की जरूरत है

 कौन सी प्रक्रिया प्रकाश और ध्वनि दोनों में  नहीं होती ---  ध्रुवण

 डेसीबल का प्रयोग किसके मापन के लिए किया जाता है ---  ध्वनि की तीव्रता

 चिल्लाते समय व्यक्ति हमेशा हथेली को मुंह के समीप रखते हैं क्योंकि ---  उस ध्वनि में ध्वनि उर्जा सिर्फ एक दिशा में इंगित होती है

 प्रतिध्वनि का कारण है --- ध्वनि का परावर्तन

 स्पष्ट प्रतिध्वनि सुनने के लिए परावर्तक तल और ध्वनि स्रोत के बीच न्यूनतम दूरी होनी चाहिए ---  17 मीटर

 रडार की कार्यप्रणाली किस सिद्धांत पर आधारित है ---  रेडियो तरंगों का परावर्तन

 ध्वनि का प्रभाव मानव   के कान में कितने समय तक रहता है --- 1/0 सेकंड

   किसी प्रतिध्वनी को सुनने के लिए मूल आवाज और प्रतिध्वनी के बीच का समय अंतराल क्या होना चाहिए ---  1/10 सेकंड से अधिक



 एक व्यक्ति को अपनी प्रतिध्वनि सुनने के लिए परावर्तक तल से कितनी दूर खड़ा रहना चाहिए ---  56 फीट

 स्टेथोस्कोप ध्वनि के किस सिद्धांत पर कार्य करता है ---  परावर्तन

 सोनार अधिकांश से प्रयोग में लाया जाता है --- नौशचालकों द्वारा

 अनुरणन काल तथा हॉल के आयतन के बीच संबंध का प्रतिपादन किया है --- सेबीन ने

 गूंजरहित  हॉल का अनुरणन काल होता है -- 0  सेकंड   

 जब सेना पुल को पार करती है तो सैनिक को कदम से कदम मिलाकर न चलने का निर्देश दिया जाता है क्योंकि --- पैरों से उत्पन्न ध्वनि के अनुनाद के कारण पुल टूटने का खतरा रहता है

 हम रेडियो की एंटीना घुमाकर विभिन्न स्टेशनों के कार्यक्रम सुनते हैं यह संभव है ----  अनुनाद के कारण

 जब हम जल के नीचे सुराही भरने के लिए रखते हैं तो जैसे जैसे सुराही बढ़ती जाती है वैसे वैसे हमें विशेष प्रकार की ध्वनि सुनाई देती है इसका कारण है --- अनुनाद

रेडियो का संस्मरण स्टेशन उदाहरण है --- अनुनाद का

 जब किसी स्थान पर दो लाउडस्पीकर साथ साथ  बजते हैं तो किसी स्थान विशेष पर बैठे श्रोता को इनकी ध्वनि सुनाई नहीं देती इसका कारण है  --- व्यतिकरण

 किसी ध्वनि स्रोत की आवृत्ति में होने वाले उतार-चढ़ाव को कहते हैं  --- डॉप्लर प्रभाव

  जब हम कमरे के अंदर बैठे रहते हैं तो यद्यपि हम बराबर के कमरे में बातचीत करने वाले व्यक्तियों को देखते हैं तो नहीं  , परंतु उनकी आवाज अवश्य सुनाई देती है इसका कारण है  ----    ध्वनि का विवर्तन

 नम  वायु में ध्वनि का वेग शुष्क वायु की तुलना में अधिक होता है क्योंकि  नम  वायु में --- शुष्क वायु की तुलना में घनत्व कम होता है



  किस एक प्रकार की तरंग का प्रयोग रात्रि दृष्टि उपकरण में किया जाता है ---  अवरक्त तरंग

 एक जेट वायुयान 2  मेक के वेग से हवा में उड़ रहा है जब ध्वनि का वेग 332 मीटर प्रति सेकंड है तो वायुयान की चाल कितनी होगी ---  664 मीटर प्रति सेकंड

 एक   जैव पद्धति जिसमें पराश्रव्य ध्वनि का उपयोग किया जाता है ---  सोनोग्राफी

   वायु में ध्वनि का वेग < पानी में ध्वनि का वेग <  स्टील में ध्वनि का वेग

 वह उपकरण जो ध्वनि तरंगों की पहचान   के लिए प्रयुक्त होता है क्या कहलाता है ---  सोनार

  इको साउंडडिंग प्रयोग होता है --- समुद्र की गहराई मापने के लिए

 एकॉस्टिक  विज्ञान है  -- ध्वनि से संबंधित

  मनुष्यों के लिए मानक ध्वनि स्तर है --- 60 डेसीबल

 जलमग्न वस्तुओं का पता लगाने के लिए प्रयुक्त किए जाने वाले उपकरण को कहते हैं  --- सोनार

  मेघ गर्जना सुनने पर व्यक्ति अपना मुंह खोलता है जिससे कि ---  दोनों कानों के करण पटेल पर वायु के दाब को बराबर करने के लिए

  किसी संगीत यंत्र की ध्वनि तीव्रता मापी जाती है ---  डेसीबल में

वायु के तापमान में परिवर्तन से ध्वनि का कौन सा गुण प्रभावित होता है  --- आवृत्ति।।

WELCOME TO EXCELLENT COACHING CLASSES

WELCOME TO EXCELLENT COACHING CLASSE , GANERI 


CONGRATULION TO ALL BROTHERS AND SISTERS ON FESTIVAL OF RAKSHABANDHAN


DO SOMETHING SPECIAL NOW AND JOIN YOUR CARRER WITH EXCELLNET COACHING